महुआ बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) उतरौला से डूमरिया गंज हाइवे पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को बहुत दिक्कत हो रही है। गड्ढा मुक्त करने के नाम पर मोटी रकम लेकर कार्यदाई संस्था निकल जाती है और कुछ दिनों बाद पहले से बड़ा होल बन जाता है। आए दिन कोई न कोई गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाता है, किंतु जिम्मेदार मौन है। बक्सरिया, पीराराम, चिरकुटिया, पुरैना बुलंद, महुआ बाजार तक इस हाइवे पर सिर्फ गड्ढे ही दिखते हैं। बारिश होने के नाते गड्ढों में पानी भर जाता हैं जिससे राहगीरों को गहराई का अंदाजा न होने से लोग चोटिल हो जाते है। मदन कुमार ई रिक्शा चालक ने बताया कि गड्ढों में पानी भर जाने से कई रिक्शा चालक पलट जाते है, खुद तो चोटिल होते ही है रिक्शे पर बैठे हुए लोग भी चोटिल होते हैं। शेष राम, सीता राम, राम गोपाल चौधरी सुरेश कुमार, ने सासन प्रशासन से गड्ढा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…