Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedमहिला का खोया हुआ पर्स एम्स चौकी पुलिस ने सकुशल लौटाया

महिला का खोया हुआ पर्स एम्स चौकी पुलिस ने सकुशल लौटाया

महिला के पर्स में लगभग 50 हज़ार रुपये तक के थे कीमती सामान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले की रहने वाली सुधा चौहान पत्नी शैलेंद्र चौहान निवासी इंदिरा नगर , थाना कोतवाली अपनी मां के साथ गोरखपुर एम्स में इलाज कराने आई थी। एम्स परिसर में ही सुधा चौहान का पर्स किसी गमले के पास बैठने के बाद छूट गया। इसी दौरान एम्स चौकी के हेड कांस्टेबल पारसनाथ यादव को किसी ने सूचना दिया कि, एम्स परिसर में किसी का बैग पड़ा हुआ है। एम्स परिसर में ड्यूटी कर रहे हैं हेड कांस्टेबल पारसनाथ यादव व कांस्टेबल राहुल ने तत्परता के साथ ही मौके पर पहुंचकर पर्स चौकी पर लेकर गए। पुलिस को इस महिला पर्स में एक मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र , पायल एक जोड़ा, दो बिछिया ₹1470 नगद, तीन चाबी का छल्ला व एक मोती का माला मिला। पर्स में पड़े मोबाइल नंबर से नंबर निकाल कर जब पुलिस ने फोन किया तो एक लड़के ने फोन उठाया और बताया कि हां अभी मैं एम्स में इलाज कराने गई अपनी मां को इस बात की जानकारी देता हूं। एम्स में ईलाज कराने गई महिला के मां के मोबाइल पर जब फोन गया तो जानकारी पाकर लोग चौकी पर गए। पुलिस ने बाकायदा पुष्टि करने के बाद एम्स में ईलाज कराने आई महिला का पर्स को सकुशल वापस लौटाया। एम्स में ईलाज कराने आए महिला खोये हुए पर्स को पाकर काफी प्रसन्न हुई और पुलिस के लोगों को धन्यवाद दिया। पुलिस की तत्परता से इलाज कराने आई महिला का पर्स उसको सकुशल वापस मिल गया, यही पर्स अगर यदि कहीं किसी गलत हाथ में लग गया होता तो महिला को अपने पर्स से हाथ धोना पड़ता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments