संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के करमैनी घाट पर एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ पुल से राप्ती नदी में कूद गई। काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव बरामद हुआ है। जिसे मेंहदावल पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस दर्दनाक घटना से प्रत्येक व्यक्ति मर्माहत है।
मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिला गोरखपुर की सरोज (40) पत्नी राघव प्रसाद निवासी रिगौली थाना कैंपियरगंज अपने मासूम पुत्र आठ वर्षीय कान्हा को लेकर शनिवार/रविवार की देर रात मेंहदावल के राप्ती नदी में कूद गई। रात से ही परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। सूचना पर रविवार को मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला व उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है।
महिला के आत्मघाती कदम से हर व्यक्ति मर्माहत है। बच्चे का शव देखकर पुलिसकर्मियों की भी आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार महिला का पति घर से दूर नौकरी करता है। लगभग 20 साल बाद आठ माह पूर्व महिला को बेटा पैदा हुआ था। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। जिसके कारण महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद राप्ती नदी से दोनों का शव बरामद हुआ है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रार्थना-पत्र के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…