ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत बिलरियागंज में रविवार को प्रातः काल 9:00 बजे के आसपास खास बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई तथा घायल पति को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया इसके बाद पंचनामा कराकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
दूसरी तरफ हरिश्चंद्र की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका उषा देवी पत्नी हरिश्चंद्र यादव रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरा मगरबी की निवासी थी। जो अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर दवा के लिए आजमगढ़ जा रही थी, जैसे ही उसका पति हरिश्चंद्र खास बाजार बिलरियागंज पहुंचा कि सामने से आरहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही उषा देवी की मौत हो गई, जबकि हरिश्चंद्र बुरी तरह से घायल हो गया मृतका के पास 2 पुत्र हैं ।
इस संबंध में मृतक का भतीजा धर्मेंद्र यादव पुत्र लालचंद यादव ने ट्रक नंबर से बिलरियागंज थाना में लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है, प्रार्थना पत्र पाते ही थानाध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदीन पाण्डेय ने तत्कालिक कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ़्तार कर लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago