सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला पशुओं के लिए चारा काटने खेत की ओर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान उमा देवी (50 वर्ष), पत्नी राजनाथ राजभर, निवासी चौरिया टोला बरडीहा, थाना लार के रूप में हुई है। वह सोमवार को ठेंगवल दुबे, थाना सलेमपुर क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार गोपाल जी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…
प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…
पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…