देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तीसरी आरके ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप, हरिद्वार में
एसएसएआईटी और एसबीआईएफ ऐस अकादमी, देवरिया के तीरंदाजों ने 4 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर लहराया परचम
तीसरी आरके ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप (19–25 जून) में देवरिया के संजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान ट्रस्ट (एसएसएआईटी) और एसबीआईएफ ऐस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
जतिन गुलाटी (कानपुर) ने अंडर-13 रिकर्व बालक वर्ग में क्वालिफिकेशन राउंड में 30 मीटर पर 345 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने सिरसा (हरियाणा) के अल्फाज को 6-0 से हराया, लेकिन सेमीफाइनल में उत्तराखंड के अगस्त्य से 6-4 और कांस्य पदक मुकाबले में उत्तराखंड के सानिध्य से 7-5 से हार गए।
प्रज्ञा सिंह (कन्हौली) ने अंडर-13 रिकर्व बालिका वर्ग में 318 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन में पांचवां स्थान पाया, लेकिन पहले एलिमिनेशन राउंड में दिल्ली की डेज़ी से 6-4 से हार गईं।
भावना सिंह (गाजीपुर) ने जूनियर रिकर्व बालिका वर्ग में 604 अंकों के साथ टॉप रैंक प्राप्त की। एलिमिनेशन राउंड में उन्हें 6-0 से जीत मिली, फाइनल में रिशा को 6-2 से हराकर 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
आर्यन ने जूनियर वर्ग के क्वालिफिकेशन में 644 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने एलिमिनेशन में मंयक (हरियाणा) को 6-4 और रामपाल चौधरी (राजस्थान, SAI) को 7-3 से हराया। फाइनल में उत्तर प्रदेश के सनी से 6-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
देवरिया जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और सचिव रूपक ने तीरंदाजों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…