बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार की शाम सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डकिनगंज गांव निवासी 45 वर्षीय संजय राजभर, पुत्र मुटुर राजभर, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संजय राजभर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी नगरा मार्ग पर स्थित बनहरा गांव के समीप अचानक एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगरा मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा के उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…