संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर देर रात बेखौफ बदमाशों ने 250 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि चोर ट्रांसफार्मर को ही उखाड़कर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन भारी वजन के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से ट्रांसफार्मर का ढक्कन खोला और उसमें भरा लगभग 400 लीटर कीमती तेल निकालकर फरार हो गए।
सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने पर क्षेत्रवासियों ने विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ट्रांसफार्मर को पूरी तरह खाली और क्षतिग्रस्त पाया। तेल निकल जाने से ट्रांसफार्मर के जलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उसे बदलने की नौबत आ सकती है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफार्मर ऑयल की कीमत बाजार में अधिक होने के कारण ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो ग्रामीण और अंधेरे इलाकों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हैं।
ये भी पढ़ें – जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार
इस ट्रांसफार्मर से जुड़े दर्जनों घरों, दुकानों और छोटे व्यवसायों में घंटों बिजली गुल रही। पानी की सप्लाई और दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है और आसपास के कबाड़ी, तेल कारोबारियों व संदिग्ध तत्वों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें – ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज
बिजली विभाग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…