भेड़िए ने दर्जन भर बकरियों को बनाया निशाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l नानपारा वन क्षेत्र के अशरफ़ा बंजरिया के एक व्यक्ति के दर्जन भर बकरियों को भेड़िए ने निशाना बना लिया। मृत बकरियों को छोड़कर भेड़िए भाग गए। क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अशरफा बंजरिया निवासी कलीम ने बताया कि उनके हाते में बंधी एक दर्जन बकरे-बकरियों, जिसमे 6 बकरे व 5 बकरी व एक बच्चा शामिल है। हाते की दीवाल कूद कर जंगली जानवर बकरे-बकरियों के कलेजे व खून शिकारी जानवर खा गया है और बकरियों को छोड़कर भाग गया। रविवार तड़के हाते में गया तो बकरियों के क्षत-विक्षत शवों को देखा।
कलीम का कहना है कि इसी से अपना जीविकोपार्जन करता है। इस घटना से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
पीड़ित कलीम ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गईl
रेंजर राशिद जमील ने बताया कि वनकर्मी ऋषिपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। घटना से लगता है कि कोई पागल भेड़िया हैl जिसने इस तरह की घटना की है। क्योंकि तेंदुआ इस तरह शिकार नही करता है। घटना से स्थानीय पशुपालकों में दहशत व्याप्त है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago