पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
उप जिलाधिकारी लालगंज व अपर आयुक्त (न्यायिक) आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में, प्रथम पक्ष सीताराम सिंह पुत्र रामनवल सिंह व द्वितीय पक्ष के विजय सिंह पुत्र साहब सिंह, निवासीगण सराय खुरसू थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के विवादित स्थल पर नापी कराने हेतु नायब तहसीलदार लालगंज पंकज कुमार साही व लेखपाल खुरसू , विनोद कुमार यादव के साथ नि0 गजानन्द चौबे थाना देवगांव आजमगढ़ मय फोर्स के साथ गये थे ।
आरोप है कि नापी के दौरान वर्तमान प्रधान बलवन्त सिंह पुत्र साहब राज अपने भाई यशवन्त सिंह व अमर सिंह, अपने भतीजा राजकुमार सिंह पुत्र अमर सिंह, राजनाथ पुत्र गोविन्दा व 10- 12 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तालब पर पहुँचकर नायब तहसीलदार, लेखपाल व पुलिस बल के साथ गाली-गुप्ता व मारपीट करते हुए, सरकारी कार्य में बाधा पैदा कर दिये । तथा इसी बीच ग्राम प्रधान के ललकारने पर गांव सराय खुरसू की तरफ से किसी व्यक्ति द्वारा भय व्याप्त करने हेतु फायरिंग की गयी, इसी बीच जब महिला आरक्षीयों द्वारा आगे आकर बीच बचाव करने का प्रयास किया गया, तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया । इस घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत नायब तहसीलदार चोटिल हो गये। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/23 धारा 147,148,332,353,354,327,329,323,504,506 भादवि बनाम बलवन्त सिंह पुत्र साहब राज, यशवन्त सिंह व साहब सिंह, राजकुमार सिंह पुत्र अमर सिंह,राजनाथ पुत्र गोविन्दा अमर सिंह पुत्र साहब सिंह निवासीगण सराय खुरसू थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ व अन्य 10- 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पंजीकृत करते हुए, निरीक्षक रुद्रभान पाण्डेय व उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त यशवन्त सिंह पुत्र साहब सिंह सा0 सराय खूरसू थाना देवगाँव जनपद आजमगढ उम्र करीब 43 वर्ष को उसके घर से समय करीब 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

8 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

20 hours ago