जेम पोर्टल के सम्बंध में प्रशिक्षित किये गये आहरण वितरण अधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद्दारी करने वाले क्रेताओं की सुलभता बढ़ाने हेतु समय-समय पर उपलब्ध करायी जाने वाली नवीन सुविधाओं एवं जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी प्रदान करने ,पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाइयों के निवारण के उद्देश्य से राज्य जेम प्रकोष्ठ कैसरबाग लखनऊ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अहरण-वितरण अधिकारियों, कर्मचारियों, क्रेताओं व विक्रेताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान लखनऊ से आए वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार आर्यश्रेष्ठ व बिजनेस फैसीलियेटर प्रवीण बाघवानी द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, क्रेताओं व विक्रेताओं को जेम पोर्टल से सम्बन्धित अनिवार्य उत्पाद एवं सेवाओं की खरीद जेम पोर्टल पर व्यवहारिक पावर प्वाइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि पोर्टल पर किये गये क्रय के सापेक्ष किये गये भुगतान को पोर्टल पर अवश्य अपडेट किया जाय। पोर्टल पर भुगतान पेन्डिग रहने पर क्रय करने में समस्याएं आयेगी। प्रशिक्षण में अधिकारियों, कर्मचारियों, क्रेताओं व विक्रेताओं के जिज्ञासाओं एवं पोर्टल पर आने वाली कठिनाईयों का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओ.पी. चौधरी, प्राचार्य के.डी.सी डॉ विनय सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सी.के. वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, उद्यमी अशोक मातनहेलिया, ब्रजमोहन मातनहेलिया तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago