जो कभी सोचा न था मोदी ने वो भी पूरा किया-रमापति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 9 साल में देश में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम के तहत गौरीबाजार मण्डल के गौरी खुर्द और देवरिया देहात मण्डल के बगही,बैदा में सम्पर्क करते हुये लोगो से कहा कि आप ने कभी सोचा न था कि पक्का मकान मिलेगा, कभी सोचा न था शौचालय मिलेगा, कभी सोचा न था कि रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बनाने को मिलेगा, कभी सोचा न था नल से जल मिलेगा, कभी सोचा न था बैंक का खाता खुलेगा, कभी सोचा न था 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा, कभी सोचा न था कि धारा 370 हटेगी, कभी सोचा न था हवाई चप्पल वाले को हवाई यात्रा करने को मिलेगी और जो कभी सोचा न था कि भव्य राम मंदिर बनेगा वो भी पूरा करके दिया है प्रधानमंत्री मोदी ने।
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से 9.58 करोड़ लोगों को लाभ मिला तो 7 लाख तक की इनकम पर 0 टैक्स का काम सरकार ने किया।2017-23 में एमएसएमई सेक्टर से 6.76 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया तो 220 करोड़ से भी अधिक फ्री कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई।आर्टिकल 370 हटने के बाद बदली जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सूरत तो साल 2014 से अब तक खूब बने राष्ट्रीय राजमार्ग भी बनें।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ घर तो 12 करोड़ नल से जल कनेक्शन दिए वही पीएम किसान योजना से 11 करोड़ किसानों और किसान परिवारों को लाभ देने का काम भी मोदी सरकार ने किया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता,आदित्य सिंह,सत्यम जायसवाल,किशन वर्मा,रमेश गुप्ता,रामबदन यादव,गौरीशंकर सिंह आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

13 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago