नहर में पानी आने से किसानों के फसलों की बुआई को मिलेगी रफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी क्षेत्र के नौनियां- बोदना नहर में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।अब नौनियां, बोदनां कटखोंर, लोहरौंली और आस-पास के गांवों के किसानों को खरीफ की फसलों की बुआई में काफी मदद मिलेगी।
नहर में पानी आने से किसानों को अब पंपिंग सेट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी होगी। इससे हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने लगी है। साथ ही, यह पानी पशु-पक्षियों के लिए भी राहत लेकर आया है।

      स्थानीय किसान बनवारी यादव,फारूख, यूनुस, सुबोध पटेल, श्रीनिवास, कमलेश साहनी और कैलाश प्रजापति ने बताया कि धान की फसल के लिए यह पानी वरदान साबित होगा। अब किसान जब चाहें, खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।किसानों ने जल संसाधन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार जताया है, जिनके प्रयास से समय पर नहर में पानी पहुंच सका।
rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

18 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

22 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago