मैत्री हॉट बाजार के कमरों की लक्की ड्रॉ से हुआ आवंटन

तीन दिनों में जमा करनी होगी सुरक्षित धनराशि

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ठूठीबारी में नवनिर्मित मैत्री हॉट बाजार की दुकानों का आवंटन लक्की ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में कुल 48 दुकानों के लिए 60 लाभार्थियों के नाम लकी ड्रॉ से चयनित किए गए। वरीयता सूची में 25 प्रतिशत अतिरिक्त नाम शामिल किए गए हैं, ताकि किसी चयनित व्यक्ति द्वारा निर्धारित समय में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न करने की स्थिति में अन्य आवेदकों को मौका मिल सके।

    प्राप्त समाचार के अनुसार चयनित लाभार्थियों को आवंटन के तीन कार्य दिवसों के भीतर ₹5000 की सुरक्षित फीस जमा करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित लाभार्थी का आवंटन स्वतः रद्द मान लिया जाएगा और वरीयता सूची में शामिल अन्य 12 लाभार्थियों को क्रमशः अवसर प्रदान किया जाएगा। लक्की ड्रॉ प्रक्रिया में ताहिर, स्नेही, उमेश, दुर्गेश, सुरेंद्र, सुहेल, नरसिंह, रेहाना, आकांक्षा, रेनू गुप्ता, सचिंद्र सिंह, शाकिर अली, शिव कुमार, अब्बास राइन समेत कुल 60 लोगों के नाम शामिल हुए।प्रत्येक दुकान का मासिक किराया ₹500 निर्धारित किया गया है, जिससे स्थानीय छोटे व्यापारियों को किफायती दर पर व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल स्वरोजगार और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है, जिसे जन सहभागिता और प्रशासनिक पारदर्शिता के कारण सराहा जा रहा है।
          इस दौरान आवंटन कार्यक्रम में एडीओ पंचायत विनय पांडेय, जेई एमआई राजन, सचिव पिंटू रौनियार, ग्राम प्रधान अजय उर्फ अजित कुमार, रोजगार सेवक पवन कुमार, सोनू यादव, विजय पांडेय, ग्रामीण प्रतिनिधि विनोद मद्धेशिया,श्रवण निगम, मुमताज,संदीप मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया, शिव कुमार रौनियार, शिवशंकर कसौधन, वीरेंद्र रौनियार, बलराम रौनियार, सोनू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

8 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

8 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

9 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

9 hours ago