सादुल्लानगर में ज्येष्ठ के पांचवे बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय बाजार में स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे व भव्य एवं मनोरम झांकी का आयोजन बड़े श्रद्धा-भाव से किया गया।दोपहर से शाम तक भंडारे स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा।भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजन और अर्चन के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, साधु-संतों और समाजसेवियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से प्रसाद वितरण, पूजन व्यवस्था और बैठने के लिए समुचित प्रबंध किए गए थे।
भक्तों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, हलवा समेत विभिन्न पारंपरिक व्यंजन वितरित किए गए, जिसे सभी ने श्रद्धा और प्रसन्नता के ग्रहण किया।
श्री हनुमानगढ़ी मंदिर समिति के सदस्य कमलेश गुप्ता(लल्लू) ने बताया कि यह भंडारा विगत वर्षो की भांति ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को आयोजित किया जाता है ।इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक एकता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने श्री हनुमान जी से सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर कमलेश गुप्ता,रमेश चंद्र तिवारी,बजरंगी यादव,दीपचंद जायसवाल,जवाहरलाल मोदनवाल,अनिल जायसवाल,राधेश्याम गुप्ता,रमाकांत,लवकुश,देवचंद,प्रेम चंद गुप्ता,नीलेश गुप्ता,संतोष गुप्ता,नंदू गुप्ता,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

11 hours ago