Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेरद्द होगा क्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला!

रद्द होगा क्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला!

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। एक में भारत ने जीत हासिल की है जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। इस श्रृंखला का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था। यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था। हालांकि, इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी। दूसरा मैच रांची में खेला गया। इसमें भारत ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस श्रृंखला का तीसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है। लेकिन सवाल यह बना हुआ है कि क्या यह मुकाबला हो पाएगा या नहीं हो पाएगा? 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले बारिश के संकट मंडरा रहा है। 

दिल्ली में पिछले 3 दिनों के मौसम को देखें तो लगातार बारिश हो रही है। धूप का पिछले 3 दिनों से नामोनिशान नहीं है। मैनेजमेंट के लिए पिच और मैदान को सुखाना एक बड़ी चुनौती है। सोमवार या फिर मंगलवार को भी धूप की उम्मीद काफी कम है। अगर मंगलवार को धूप नहीं भी हुई तो भी बादल बने रहेंगे। ऐसे में ग्राउंड को सुखाने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बढ़िया है जिसकी वजह से ग्राउंड जल्दी सूख सकता है। मंगलवार को भी 40% बारिश की संभावना है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या तीसरा एकदिवसीय मुकाबला हो पाएगा या नहीं?मौसम विज्ञान के मुताबिक मंगलवार को 61% बादल छाए रहने की संभावना है। यानी धूप की उम्मीद बेहद कम है। इसके अलावा हवाओं में भी नमी रहेगी। श्रेयस अय्यर (नाबाद 113) की शतकीय पारी और तीसरे विकेट के लिए इशान किशन (93) के साथ उनकी 161 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे एकदिवसीय में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया। श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को दिल्ली में खेला जायेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments