Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedपुस्तैनी ज़मीन बेचने के विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पुस्तैनी ज़मीन बेचने के विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बेदौली, गोपालगंज से सनसनीखेज वारदात

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बेदौली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व संतोष यादव उर्फ बहारन यादव से हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति संतोष यादव पुस्तैनी जमीन को बेचना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी शोभा देवी लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी इसी मसले पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि संतोष ने आपा खोते हुए धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कुचायकोट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष यादव से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच चल रही है।

यह घटना पारिवारिक कलह के भयावह रूप को उजागर करती है, जहां संपत्ति जैसे मुद्दे पर इंसान अपने सबसे करीब के रिश्तों को भी नृशंस तरीके से खत्म करने को तैयार हो जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments