देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 15 के बरवा गोरस्थान में पत्नी ने अपने पति को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया जिसकी कुछ समय बाद मौके पर मृत्यु हो गई ।
आपको बता दे कि बरवा गोरस्थान की निवासिनी ममता देवी ने अपने पति विजय यादव उर्फ गोपी की देर रात्रि धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।आस पास के लोगो ने बताया कि मृतक विजय यादव मजदूरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।पति पत्नी के बीच अच्छे सम्बद्ध नही थे प्रतिदिन झगड़ा मारपीट होता रहता था।जो आज सुबह इतनी बड़ी घटना घटित हो गई इस बात की जानकारी टैब हुई जब मृतक की भतीजी मौके पर पहुंची तो अपने चाचा को मृत अवस्था में पाया तत्पश्चात आसपास के लोगों को सूचित किया। जिस पर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वही मौके से हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की बरामदगी के साथ हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली ले गई।
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…