स्वास्थ्य क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाएं बहुएं हुई सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। नौतनवां ब्लाक के रतनपुर सीएचसी पर अधीक्षक डा.राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्र की आशा बहुओं का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ्य क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन आशा बहुओं को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने सम्बोधन में अधीक्षक ने कहा कि नौतनवां ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र मे कुल 219 आशा बहुएं कार्यरत हैं जो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती हैं। उन्ही आशाओं मे से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने वाली तीन आशा बहुओं को आज पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया है। प्रथम पुरस्कार ग्राम पंचायत चकदह की आशा शर्मिला को 5000/ द्वितीय पुरस्कार बभनी की आशा रीता देवी को 2000/ व तृतीय पुरस्कार चण्डीथान की शोभावती देवी को 1000/ व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस दौरान डा. पारसनाथ, जितेन्द्र कुमार, फार्मासिस्ट निशार अहमद, धर्मेन्द्र शाही, अशोक कुमार, वीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, एल टी प्रमोद चौधरी, राकेश कुमार एव समस्त आशा संगिनी व स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

5 hours ago