भागलपुर पुल से युवक ने कूद कर क्यों दी जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में हर 2 महीने, 4 महीने, 6 महीने, महीने दिन पर एक न एक व्यक्ति पुल से कूद कर अपनी जान दे रहा है। आखिर भागलपुर पुल से कूद कर युवक ने क्यों दी जान।
विगत दिनों पहले भी एक युवक अपना वीडियो बनाकर उसे वायरल कर, इसी पुल से कूद कर जान दे दिया था। लेकिन बुधवार की रात 9:00 बजे के लगभग पुल पर बजाज प्लैटिना यू पी 60 ए एफ 0512 पुल के दाहिने तरफ जब बलिया जिले से लोग आते हैं, तो लावारिस हालत में पुल पर खड़ी गाड़ी को देखा। जिसमें हेल्मेट रखा हुआ था। फुटपाथ पर चप्पल पड़ा हुआ था। संदिग्ध लगने पर लोगों ने इसकी सूचना भागलपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पाते ही मइल पुलिस पुल पर जाकर गाड़ी को देखा, तो पता करने की कोशिश किया। जिसमें पता चला कि नगर थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम निवासी आशुतोष पांडेय पुत्र श्याम नारायण पांडेय की है। परिजन सूचना पाकर पुलिस चौकी पर पहुंचे और सुबह तक तलाश में जुटे रहे। सुबह पुलिस द्वारा गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश किया। तो उन्हें आशुतोष पांडेय पुत्र श्याम नारायण पांडेय जिसकी उम्र 45 वर्ष है कि लाश बरामद हुई। लाश को देख परिजनों में चीख पुकार मच गया। आशुतोष पांडेय के दो लड़के एक लड़की है,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक डॉक्टर थे, जिनकी खुदकुशी के कारणों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

8 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago