जरूरतमंदों के बीच रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से डीएम बांटे कंबल, बताई आयुर्वेद की महत्ता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी संत कबीर नगर इकाई के द्वारा 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, मांझरिया गंगा परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने असहाय, निर्धन जरूरतमंद लोगों को कंबल व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने आयुष की उपयोगिता व महत्ता बताते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अधिक लोगों को इसका लाभ मिले इसके लिए जगह जगह कैंप लगाएंl जिलाधिकारी ने कार्यक्रम आयोजक की प्रशंसा करते हुए साधुवाद दियाl उन्होंने इस प्रकार के आयोजन करते रहने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम आयोजक सोसाइटी के सचिव रामकुमार सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा असहाय, निर्धन जरूरतमंद के बीच सर्दी से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम के 60 महिला-पुरुषों को कंबल, साड़ी-धोती व अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईl इसके अतिरिक्त लगभग 1000 लोगों को कंबल, धोती, टी शर्ट, मास्क, ऑक्सीमीटर तथा जूनियर हाई स्कूल की 70 छात्राओं को हाइजेनिक किट प्रदान किया गयाl
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. आलोक सिन्हा, उप चिकित्साधिकारी डा. शैलेश सिंह, डा. दिनेश चंद्रा चिकित्साधीक्षक आयुष प्रभारी, क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्याम श्रीवास्तव,डा अभिषेक कुमार उपाध्याय, डा. नागेंद्र कुमार, डा. राम शंकर गुप्ता, बिनोद सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान अवधेश, नागेंद्र सिंह, अमरेश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

7 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

7 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago