तलाक नहीं मानी पत्नि तो कुल्हाड़ी से काट दिया, बचाव में आए बेटे पर भी किया हमला

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार/शनिवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और एक बच्चे को भी घायल कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को विवाद हुआ थाl बीच-बचाव कर लोगों ने शांत करा दिया था। रात करीब 1:00 बजे सई मोहम्मद उठा और आगंन में सो रही पत्नी सायरा खातून के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मां की चीख सुन पास ही में कमरे में सो रहा बेटा इसरार (20) दौड़कर मौके पर पहुंच पिता को पकड़ लियाl तो पिता ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसरार की चीख सुनकर घर के अन्य लोग भी जाग गएl तो आरोपी सई मोहम्मद मौके से फरार हो गया।
ज्ञात हुआ है कि कुछ समय पूर्व आरोपित ने पत्नी को तलाक दे दिया थाl जिसे लेकर गांव में पंचायत होनी थी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायल को इलाज के लिए भेजवायाl
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम दोड़ दिया। बीच बचाव में उसका बेटा भी घायल हो गया है जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगीl

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago