लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पत्रकारों का उत्पीड़न हो बंद – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने दिल्ली में हो रहे पत्रकारों के गिरफ्तारी के विरोध में सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आज पूरे देश में भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को अपने चैनल व अखबार के माध्यम से उठाने वाले न्यूज़ बेबसाइट न्यूज़ क्लिक के खिलाफ व अन्य पत्रकार साथियों के गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा।इस दौरान रामजी गिरि ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पत्रकार साथियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।जिससे कि मीडिया स्वतंत्र रूप से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके। अगर लोकतंत्र के चौथा स्तंभ ही स्वतंत्र रूप से कार्य नही करेगा तो विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा सरकार अपने विरोधियों को लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर परेशान कर रही है।यह किसी भी तरह से उचित नहीं है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। ज्ञापन देने वालों में आनंद देव गिरि,वरुण राय,नीलेश त्रिपाठी,सत्यप्रकाश मणि, शाकिर अली,आलोक त्रिपाठी, राजन,सुहैल अंसारी, अवधेश यादव, गोविंद मिश्र,सच्चिदानंद मिश्र,मिर्जा खुर्शेद बेग,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,सत्यम पांडेय, धनन्जय पांडेय, मधु शर्मा, कमलेश मिश्र, आनंद शंकर,जयप्रकाश पाल,शहनवाज जफर, विनोद दूबे, विजय शंकर, प्रेमचंद प्रजापति, सुनील दूबे, जयप्रकाश मिश्र, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह,पंचानंद मिश्र, शिवशंकर सिंह,शम्भू नाथ दीक्षित ,डॉ चंद्रिका यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago