जब रेप का मुख्य आरोपी हुआ फरार तब चार थानों की पुलिस हो गई लाचार

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)
बहराइच के अपहरण व बंधक बनाकर किशोरी से रेप के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने टैंपो सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रेप का मुख्य आरोपी चकमा देकर भाग निकला, जबकि आरोपित को दबोचने के लिए चार थानों की पुलिस संग एसओजी टीम भी लगाई गई थी। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि 17 नवम्बर की सुबह नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में, जरवलरोड थाने के एक गांव निवासिनी महिला जिसकी 21 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल में भर्ती थी, उसका आरोप था कि ई रिक्शा चालक सहित दो युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर और नशीली चाय पिला रेप की वारदात की थी। तीन घंटे बाद अपहरणकर्ता उसे रोडवेज के पास गंभीरावस्था में छोड़ गए थे। वहां से किशोरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। किसी के मोबाइल से उसने अपने मामा को वारदात व भर्ती होने की जानकारी दी, जिसपर परिजन पहुंचे थे। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर बंधक बनाकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस केस के खुलासे हेतु छह टीमों को लगाया गया था। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। युवती की हालत ठीक होने पर जिला महिला थाना एसएचओ शीला यादव व अन्य पुलिस टीमें घटना स्थल की तलाश में निकली, दरगाह थाने के सालारगंज हसनगंज नई बस्ती स्थित मकान पर दबिश दी गई। वहां खून से सना बिस्तर मिला। पुलिस टीमों ने यहां से महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपी की तलाश में नगर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय, देहात कोतवाल ब्रह्म गोंड, दरगाह एसएचओ हरेन्द्र कुमार मिश्रा, पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी, फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय, विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष सूरज कुमार राणा व पुलिस टीमों ने दरगाह थाने के सालारगंज नई बस्ती हसन नगर निवासी बबलू को धर दबोचा। पीड़ित युवती से युवक की पहचान कराई गई है, उसका साथी फरार हो गया है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी है। वह शहर में कम रहता है, आशंका है कि वह जिले के बाहर आपराधिक वारदातो को अंजाम देकर अपने शहर आता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

10 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

10 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

10 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago