महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चौक क्षेत्र का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित चौक कार्यालय को देखा और कार्यालय परिसर के साफ–सफाई व सुंदरीकरण के विषय में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पार्षदों से भी मुलाकात की और उनके द्वारा प्राप्त अनुरोधों के संदर्भ में ईओ चौक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इसके उपरांत उन्होंने बाबा गोरखनाथ मंदिर और सोनाड़ी देवी मंदिर का भी निरीक्षण किया और दोनो मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने व सुंदरीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा चौक स्थित निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम को भी देखा और स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की स्टेडियम के निर्माण का कार्य समयसीमा में पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, ईओ चौक दिनेश कुमार सिंह, डीओ पीआरडी वैभव सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…