आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के भाजपा एमएलसी के नाम पर थानाध्यक्ष को फोन पर वर्दी उतरवाने की धमकी देने के मामले में, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा जमीनी विवाद में भाजपा एमएलसी के नाम का सहारा लेकर थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर फोन कर के धमकी दी गयी थी। इस संबंध में
2 दिसम्बर को थानाध्यक्ष जीयनपुर व उप निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि, 30 नवम्बर को एक मोबाइल नम्बर से मुझे यानी थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नम्बर पर एक व्यक्ति द्वारा खुद को सुभाष यदुवंशी एमएलसी, बस्ती प्रदेश महामन्त्री भाजपा उ0प्र0 बताते हुये फोन कर कहा कि जमीनी विवाद में रामजीत यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी राजूपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध कोई कार्यवाही न करने के लिये कहा था। परन्तु तुमने 151 की कार्यवाही कर दिया, दुबारा उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही किये तो ठीक नहीं होगा। उक्त व्यक्ति द्वारा वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की धमकी भी दी गयी।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। 2 दिसम्बर को वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम ने सर्विलांस टीम के सहयोग से उक्त अभियुक्त राजेश यादव उम्र 34 वर्ष पुत्र रोहित यादव निवासी ग्राम गडवल पोस्ट बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को केशवपुर पुलिया के पास से समय करीब 02.30 बजे के आस पास गिरफ्तार कर लिया गया।
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…