अनियंत्रित होकर कार खायी में गिरी एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर स्टेट हाईवे पर आधी रात को नौगवा गोविंदपुर मोड़ पर हादसा हो गया।गढ़िया रंगीन से तिलहर घर लौट रहें व्यक्तियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं दूसरे को मामूली चोटे आई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। तिलहर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी छुट्टू गुप्ता अपने साथी अमरजीत के साथ कार द्वारा रात करीब 12:30 बजे गढ़िया रंगीन से घर लौट रहे थे, जब स्टेट हाईवे पर नौगवा गोविंदपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। आवाज सुनकर पड़ोस में खेत की रखवाली कर रहे हैं एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन किया।सूचना पर पहुंची पीआरबी 1379 के कमांडर कांस्टेबल ओमवीर सिंह, पायलट होमगार्ड गुरवीर सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकाला।हालत गंभीर देख तुरंत तत्परता दिखाते हुए, अपने वाहन से घायलों को सीएचसी पर लेकर पहुंचे और फोन द्वारा परिजनों को सूचना दी।छुट्टू गुप्ता की हालत गंभीर देख डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । ग्रामीण ने बताया कार में तीन लोग सवार थे,कार पलटते ही ड्राइवर मौका पाकर भाग गया।बताया जा रहा है,गाड़ी में शराब की बोतल भी पड़ी थी।अनुमान है कि सभी लोग नशे में थे जिस कारण यह हादसा हुआ।

rkpshomnath

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

1 hour ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago