लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए आए फोर्स का स्वागत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत जिले में आगामी 01जून को मतदान होना है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर नगरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों का पहुंचना शुरु हो गया है। जिन्हें इलाकाई पुलिस द्वारा अलग-अलग विद्यालयों में ठहराया है। नगरा थाना क्षेत्र में पहुंचने पर फोर्स का स्थानीय पुलिस द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। नगरा क्षेत्र दो लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर व घोसी में बंटा है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 01 जून को वोटिंग होनी है। मतदान को सकुशल कराने को लेकर केंद्रीय व बाहरी फोर्स की तैनाती की गई है। इनके ठहरने के लिए कुल छः स्कूलों कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सिसवार,मो शहबान पीजी कॉलेज नगरा,श्री नरहेजी पीजी कॉलेज नरही,आरएन इंटरनेशनल स्कूल,जय प्रकाश महाविद्यालय,नेशनल कांवेंट स्कूल नगरा व्यवस्था की गई है।चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आईटीबीपी 626 बीएन बटालियन को कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सिसवार कला में ठहराया गया है। बटालियन के स्कूल पर पहुंचते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र की ओर से हेड मोहर्रिर विनय चौबे, कांस्टेबल प्रिंस प्रजापति के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी पांडेय, एडमिन प्रियंका सिंह, अजीत पाठक, जमील अंसारी, नीलम गुप्ता आदि ने सीओ अमरपाल व जवानों को गुलदस्ते प्रदान कर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

17 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

17 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

18 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

20 hours ago