मतगणना कार्मिकों का आईटीएम चेहरी में हुआ प्रशिक्षण, सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतगणना कार्मिकों का आज आईटीएम चेहरी में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसका निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सप्रा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने मतगणना कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना एक संवेदनशील विषय है। इसलिए सभी मतगणना कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। कोई शंका होने पर अथवा समस्या होने पर एआरओ के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं।
जिलाधिकारी ने मतगणना में तैनात कार्मिकों से मतगणना प्रक्रिया, मतगणना के दौरान प्राप्त होने वाले तकनीकी त्रुटि आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दबाव काफी होता है। अतः सभी लोगों से अनुरोध है कि संपूर्ण प्रक्रिया से अच्छी तरह अवगत हो लें और ईवीएम पर व्यवहारिक अभ्यास कर लें। इसके बाद भी कोई समस्या होती है तो अपने मास्टर ट्रेनर से संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर लें। आप जितने ज्यादा तैयार रहेंगे, उतना ज्यादा दबाव को झेलने में सक्षम रहेंगे और इससे गलती होने की गुंजाइश न्यूनतम हो जाती है।
आज दो पालियों में कुल 380 मतदान कार्मिकों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों को पहले पीपीटी और उसके बाद मशीन पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई नवीन सहगल द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में शत प्रतिशत कार्मिक उपस्थित रहे।
इस दौरान डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, डीआईओएस अमरनाथ राय, डीपीआरओ यावर अब्बास, बीडीओ नौतनवा चंद्रशेखर कुशवाहा, बीडीओ पनियरा अमरनाथ उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

16 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

16 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

16 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

17 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

19 hours ago