
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाई चार बचाओ अभियान का स्वागत जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बस स्टेशन चौराहे पर शुक्रवार को शाम के समय जन अधिकार पार्टी के मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा अपने लव लश्कर के साथ सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी एवं जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में पहले से लगे हुए थे और जोरदार स्वागत किया जन अधिकार पार्टी के मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा जो पीडीए बनाया गया है और जो उसका उद्देश्य है हम लोग एक हो जाएंगे तो 27 भी जीतेंगे और 29 भी जीतेंगे उन्होंने समान शिक्षा के बारे में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 1 से लेकर आठ तक सभी की किताबें एक हो हम प्राइवेट स्कूल के खिलाफ नहीं है लेकिन किताब एक तरह की हो जो बच्चा आठवीं पढ़कर निकल उसको किसी तरह का भेदभाव ना महसूस हो उसके बाद उसके पास जितना पैसा होगा वह अपने बच्चों को अपने हिसाब से पढ़ाएगा उन्होंने पीडीए के लोगों से आग्रह किया कि आप लोग एक हो जाएं नहीं तो जो लोग राज कर रहे हैं वह लोग राज करते रह जाएंगे और आप लोग ऐसे ही भटकते रह जाओगे हम सत्ता पर काबिज होंगे तभी संविधान की रक्षा होगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा जो संविधान बनाया गया है उसका सरकार पालन नहीं कर रही है आप लोग 27 की तैयारी कीजिए उसके बाद 29 की तैयारी कीजिएगा इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा सिकंदरपुर के अध्यक्ष राम जी यादव दिनेश यादवशारदानंद कुशवाहा अशोक कुशवाहा अनंत मिश्रा संजय यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी और जन अधिकार पार्टी के उपस्थित रहे
More Stories
मदर डिवाइन स्कूल समर कैंप में बच्चे खेल खेल में सीख रहे नए ज्ञान : ब्रजनारायन सिंह
विद्युत कर्मियों का धरना जारी, निजीकरण का फैसला वापस ले सरकार
सीएम ने दिया आर्थिक संबल कृतज्ञ हुए पूर्व प्रधान के परिजन