साप्ताहिक योग कार्यक्रम के तीसरे दिन शोधपीठ में योगाभ्यास कराया गया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में साप्ताहिक योग कार्यक्रम के तीसरे दिन भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र द्वारा हुआ। कार्यक्रम में प्रात: 8:00 बजे महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में 5 से 15 वर्ष के आयु के बच्चों के लिए योग का प्रशिक्षण डॉ. विनय मल्ल के द्वारा दिया गया। विभिन्न स्कूलों के लगभग 20 बच्चों ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इन बच्चों ने योग के प्रति विशेष उत्साह दिखाया।
इसके बाद 10:00 बजे शोधपीठ में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए योगासन एवं प्राणायाम पर डॉ. प्रफुल्ल चंद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगियों के लिए योगाभ्यास के तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम का संचालन शोधपीठ के रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, प्रो. अनुभूति दुबे द्वारा योग प्रशिक्षक सहित समस्त श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


इस अवसर पर डॉ. संजय तिवारी, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, हर्षवर्धन सिंह, डॉ. कुंवर रणंजय सिंह, प्रिया सिंह, चिन्मयानन्द मल्ल तथा विद्यार्थी आदि जुड़े रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

11 minutes ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

51 minutes ago

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत यात्री’ चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपाइयों व समाजसेवियों ने किया नमन

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'भारत यात्री' के…

54 minutes ago

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

60 minutes ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

1 hour ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

1 hour ago