दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में मृत यात्रियों को कांग्रेसियों ने कैंडिल जलाकर दी विनम्र श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने मृतक यात्रियों को 50 लाख व घायलों को 10 लाख आर्थिक सहायता देने की की मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसी देवा इलाके में मालगाड़ी व कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने , मृत यात्रियों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि इस मामले का उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाय तथा मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाय। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि घायल हुए यात्रियों को 10 लाख रुपये मुवावजा दिया जाय व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। जिला महासचिव लालसाहब यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक के बाद भी इस तरह के हादसे ठीक नहीं है यह सरकार की नाकामी है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने कहा कि रेल मंत्रालय को यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए और उपाय करना चाहिए। इस तरह के हादसे लापरवाही का नतीजा है। विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व चेयरमैन सलेमपुर रामरतन गुप्त, सुनील तिवारी, राज पटवा,रामसिंह यादव, मंटू, मुन्ना यादव,विकास कुमार ,विशाल,राकेश कुमार,रोहित यादव, राहुल मिश्र, मनोज पाण्डेय,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

3 minutes ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

9 minutes ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

13 minutes ago

चौरई महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए "मेंटल हेल्थ एंड…

5 hours ago

देवरिया: सड़क पर कचरे का अंबार, रोज लग रहा जाम, राहगीरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के साकेत नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन को जोड़ने वाले…

5 hours ago

बलिया: ‘माध्यमिक शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, डीबीटी से छात्रों के खातों में भेजी गई धनराशि

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के सभागार में बुधवार को ‘माध्यमिक…

6 hours ago