आंधी-ओलावृष्टि से बदला मौसम, पेड़ गिरने से सड़क जाम, जनजीवन प्रभावित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शाम होते-होते आसमान में धूल का घना गुबार छा गया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
दोपहर तक तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को शाम होते ही मौसम के उग्र रूप का सामना करना पड़ा। जिले के कई इलाकों में धूल की चादर छा गई और दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से राहगीरों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े और कई लोग दुकानों व सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर दिखे।
इसी दौरान कई स्थानों पर बड़े पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं और आवागमन बाधित हो गया। जनपद गोरखपुर को संत कबीर नगर को जोड़ने वाले एक प्रमुख मार्ग मगहर-कटसहरा रोड पर विशाल पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटकर टहनियां हटाने और रास्ता साफ करने में लग गए, जिससे काफी देर बाद आंशिक रूप से यातायात बहाल हो सका।
आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं और बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने की भी खबरें हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। कुछ क्षेत्रों में बड़े-बड़े ओले गिरने से मौसम का मिजाज और अधिक बिगड़ गया। हालांकि तेज हवाओं और बारिश के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
वहीं इस दोहरे असर वाले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि इस समय फसलों के प्रबंधन का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा और पूरा जनपद ठंडी हवाओं की चपेट में रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

4 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

5 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

5 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

5 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

5 hours ago