हीटवेव से बचाव को प्रशासन अलर्ट, जारी की गई विस्तृत एडवाइजरी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में लगातार बढ़ रहे हीटवेव और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू से जनहानि की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बचाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि लोग सतर्क रहें और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।
जारी एडवाइजरी में लोगों से घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का उपयोग करने की अपील की गई है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, कड़ी धूप से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नमक-चीनी घोल और आम के पने जैसे तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है। निर्जलीकरण से बचाव के लिए ओआरएस घोल के प्रयोग पर भी जोर दिया गया है।
प्रशासन ने यात्रियों को पानी साथ रखने, हल्का और संतुलित भोजन करने तथा दिन के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। घरों को ठंडा रखने के लिए खिड़कियों-दरवाजों पर रिफ्लेक्टर, गत्ते या काले पर्दे लगाने और छतों पर सफेद पेंट या चूने के प्रयोग की भी सलाह दी गई है। वृद्धों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के विशेष संरक्षण पर बल दिया गया है।
एडवाइजरी में लू लगने के लक्षणों—कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर—को पहचानने तथा ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने के निर्देश दिए गए हैं। लू प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर गीले कपड़े से शरीर ठंडा करने और पानी का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। पशुओं को भी छाया और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
प्रशासन ने लोगों को चाय, कॉफी और शराब से दूरी बनाने, तेज धूप में बाहर न निकलने, अत्यधिक गर्मी में व्यायाम न करने तथा बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ने की चेतावनी दी है। साथ ही बासी और अधिक प्रोटीन युक्त भोजन से बचने को कहा गया है। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने और तापमान में बदलाव को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की गई है।
प्रशासन का उद्देश्य हीटवेव के प्रभाव को कम करते हुए जनमानस को जागरूक करना और संभावित जनहानि को रोकना है। जिला प्रशासन ने लोगों से एडवाइजरी का पालन कर सुरक्षित रहने की अपील की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago