प्राथमिक विद्यालय में जल जमाव से पठन-पाठन प्रभावित जल निकासी की व्यवस्था नहीं, शिक्षक-छात्र हो रहे परेशान

(सलेमपुर से शशांक भूषण मिश्र की रिपोर्ट)

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय भेड़िया चेरो में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। विद्यालय परिसर में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यालय में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ फैलने के कारण बच्चों के कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रह जाता है। इससे न केवल पठन-पाठन बाधित होता है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी बताया कि पानी और कीचड़ के कारण न तो बच्चे समय पर विद्यालय पहुंच पा रहे हैं और न ही पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। कई बार तो बारिश के दौरान कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं चल पाती है।

ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभाग से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि छात्रों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षण के अनुकूल वातावरण मिल सके और शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

1 hour ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

3 hours ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

4 hours ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

4 hours ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

4 hours ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

4 hours ago