बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
साधु संतों को लेकर पानी वाली जहाज कोलकाता से अयोध्या जा रही थी स्थानीय क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के पहले पर्सोत्तिम्पत्ति गांव के पास कुछ देर के लिए रुकी फिर आगे बढ़ी। घाघरा नदी में बन रहे पक्का पुल के पास पुरुषोत्तम पट्टी गांव निवासी राजेश साहनी और उनके सहयोगियों के द्वारा जहाज को रोक करके रोजमर्रा का सामान गैस सिलेंडर चावल आटा सब्जी बिस्किट सहित अन्य सामग्री भेंट किया, फिर जहाज वहां से आगे बढ़ते हुए खरीद दरौली घाट के मध्य बने पीपा पुल को पार करते हुए आगे बढ़ गई। दूसरी जहाज 45 मिनट बाद भी क्रॉस कर गई उस पर भी साधु संत सवार थे, लेकिन वह कहीं रुकी नहीं। आगे वाली जहाज के चालक के द्वारा सिग्नल दिया जा रहा था उस रास्ते से वह चालक आगे बढ़ रहा था। इस मौके पर खरीद दरौली घाट पर सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक अपने हमराहियों के साथ उपस्थित रहे। जहाज का स्पीड बहुत कम था जहाज पर सवार लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचना है रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में, यह जहाज अपने निर्धारित समय से चार दिन देर से चल रही है।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…