Categories: Uncategorized

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारें

वैदिक मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण

कलश यात्रा में शामिल हुए भाजपा सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के घुघली विकास खंड अंतर्गत उपनगर भिटौली बाजार में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक भिटौली बाजार स्थित मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप से गांजे-बाजे के साथ भव्य कलश का शोभा यात्रा निकाली गई । यात्रा में भाजपा सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह शामिल हुए। रथ पर सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वैदिक मंत्रों की गूंज व जय श्रीराम के जयघोष के बीच यज्ञाचार्य व प्रवचन कर्ता कृष्णा पाठक,सह आचार्य नागेश्वर शुक्ला, बलराम पाठक, अंबरीष पांडेय,श्रीराम दूबे,
अनुराग शास्त्री,संतोष पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा संयुक्त नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर भिटौली टोला हथिया गढ़, बेलहिया,किशुनपुर, पचरुखिया से धर्मपुर होते हुए कामता रोड,भिटौली, हैदरगंज से वापस भिटौली पुलिस चौकी के सामने नारायणी नहर के देवरिया शाखा पर जल भरने के लिए पहुंचा जहां विधि- विधान से पूजन कार्य सम्पन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और यात्रा में शामिल सभी लोगों को जल पिलाया।जगह- जगह यात्रा में शामिल लोगों को मिश्री व गुण खिलाया और जलपान कराया गया। 601 कुंवारी कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशो में अमृतमयी जल भरा। गगन भेदी नारों व वैदिक मंत्रों की गूंज से सुगंधित हो चुके वातावरण के बीच शोभा यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां 33 कोटि देवी- देवताओं को आमंत्रित कर यज्ञ के महामंत्रों का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण हुआ। कलश यात्रा में सभी ग्राम व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया जिसकी सुरक्षा एवं शांति हेतु भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा व भिटौली चौकी प्रभारी चन्द्रपाल यादव मय फोर्स के साथ मुस्तैदी से लगे रहें।इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 51 वलेंटिएर यज्ञ समिति के लगे रहें।
इस दौरान ग्राम प्रधान स्वामीनाथ गुप्ता, पूर्व प्रधान आशीष गौतम,उमेश लाल श्रीवास्तव, कमलेश लाल श्रीवास्तव, समाजसेवी गोलू उर्फ गौरव श्रीवास्तव ,रमेश जायसवाल,दुष्यन्त चौधरी,संग्राम सिंह, रवि कसौधन,चन्दन मद्धेशिया,गोरख पांडेय, अभिषेक जायसवाल, राज जायसवाल,मनीष चौधरी,पिंटू जायसवाल, अजय जायसवाल, अविनाश जायसवाल, दीपक जायसवाल, आकाश गौंड, पट्टू गौंड,रवि कसौधन, राहुल मद्धेशिया,पंकज रौनियार,जितेंद्र,गोलू खरवार,आकाश मद्धेशिया,पवन गोड़, अमित,सोनू चौधरी, रंजन गोड़, सर्वेश कन्नौजिया,नीतीश चौहान,ऋतिक सर्राफ सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन कलश यात्रा में शामिल रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago