ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन हेतु मतदान 02 मार्च को

डीएम ने मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए नामित किए सेक्टर /स्टैटिक मजिस्ट्रेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार जनपद में 01 पद ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन हेतु मतदान 02 मार्च को पूर्वान्ह्न 7 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक तथा मतगणना 04 मार्च को पूर्वान्ह्न 08 बजे से कार्य समाप्ति तक संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय(पथरदेवा) पर सम्पन्न कराया जाना है। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट पद हेतु नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह को ब्लाक पथरदेवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुलार पट्टी एवं मतगणना केन्द्र 29 प्राथमिक पाठशाला दुलारपट्टी हेतु नामित किया गया है। आरक्षित सेक्टर /स्टैटिक मजिस्ट्रेट हेतु नायब तहसीलदार देवरिया मुकेश वर्मा को नामित किया गया है।
नियुक्त सेक्टर /स्टैटिक मजिस्ट्रेट 01 मार्च को यह सुनिश्चित करायेगें। मतदान कार्मिक अपने-अपने मतदान केन्द्र/स्थल पर ससमय पहुचेंगे। मतदान के दिन वे अपने आवंटित मतदान केन्द्र/स्थलों पर स्वयं उपस्थित रह कर मतदान का कार्य शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित करायेंगे तथा मतदान का प्रतिशत पूर्वान्ह्न 09 बजे, 11 बजे, 01 बजे 03 बजे तथा सायं बजे एवं मतदान की समाप्ति पर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को प्रेषित करेंगे। साथ ही वे अपने आवंटित विकास खण्ड मुख्यालय पर उपस्थित रह कर मतगणना का कार्य भी शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगें। विकास खण्ड पथरदेवा मुख्यालय पर मतदान सम्पन्न होने के उपरान्त शील्ड मतपेटियों को रखने हेतु स्ट्रान्ग रुम की व्यवस्था हेतु तथा मतगणना के दिन कार्य समाप्ति तक शान्ति व्यवस्था हेतु मानक के अनुसार पुलिस बल तैनात रहेंगें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

3 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

3 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

3 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

5 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

6 hours ago