कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर लीक से हुए धमाके के बाद एक रिहायशी इमारत ढह गई, जिसमें दबकर 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:15 बजे सहरी के समय सोल्जर बाजार स्थित गुल राणा कॉलोनी में हुआ।

पुलिस के अनुसार धमाका इमारत के पहले फ्लोर पर हुआ, जिसके बाद पूरी संरचना भरभराकर गिर गई। राहत एवं बचाव दल ने मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

महिलाओं और बच्चों समेत 16 की मौत

स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृतकों में छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

सिविल हॉस्पिटल कराची के ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद साबिर मेमन के मुताबिक 13 शव अस्पताल लाए गए थे, जबकि अन्य मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी है। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

ये भी पढ़े – पैसों के विवाद में खूनी अंजाम? बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस की जांच तेज

अवैध निर्माण पर उठे सवाल

अधिकारियों का कहना है कि यह इमारत वैध रूप से स्वीकृत नहीं थी। अलग-अलग कमरों को जोड़कर बहुमंजिला ढांचा खड़ा किया गया था। भीड़भाड़ वाले इलाके और संकरी जगह के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं। आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पाकिस्तान-ईरान सीमा पर गैस प्लांट में धमाका

एक अन्य घटना में बलूचिस्तान के ताफ्तान क्षेत्र में, जो पाकिस्तान-ईरान सीमा के पास है, एक गैस प्लांट में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लांट के अंदर 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।
इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में सुरक्षा बलों पर हमले में एक बच्चे समेत 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

4 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

8 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

9 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

9 hours ago