रोजगार का महाकुंभ: 9 कंपनियों ने 259 युवाओं को दिया मौका

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 259 युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में 9 कंपनियों ने तकनीकी, सेल्स, मार्केटिंग, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस और प्रशासनिक पदों के लिए साक्षात्कार किए।रोजगार मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड और जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम परिसर में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के बायोडाटा की जांच, लिखित व मौखिक साक्षात्कार और आवश्यकतानुसार कौशल परीक्षण किया गया।चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों द्वारा आगे की औपचारिकताओं, दस्तावेज सत्यापन और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी गई। आयोजन में सुबह से ही युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए अभ्यर्थी भी शामिल रहे।प्रभारी सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए निरंतर कौशल विकास और निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। साथ ही जिन युवाओं का चयन नहीं हो सका, उन्हें निराश न होकर प्रयास जारी रखने का संदेश दिया।विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे रोजगार मेले स्थानीय स्तर पर बेरोजगारी कम करने और युवाओं को महानगरों की ओर पलायन से रोकने में सहायक साबित होते हैं। नियमित अंतराल पर इस प्रकार के आयोजन से जनपद में कौशल आधारित रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago