रिहाईसी मंडई मे लगी आगसब कुछ जलकर हुआ खाक

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जहानागंज थाना क्षेत्र के पटहुवां गाँव के राजभर बस्ती में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग, से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
जानकारी के अनुसार पटहुवां ग्राम निवासी श्यामदेव राजभर ग्राम सभा में नवीन परती भूमि में, रिहायशी मंडई डालकर परिवार सहित गुजर बसर कर रहे थे। बीती रात परिवार के लोग अपने अपने काम में लगे हुए थे। तभी अचानक रिहायशी मंडई से आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचते तबतक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों के अथक प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई थी। परिवार के सदस्यों के शरीर पर मौजूद कपड़ों के आलावा कुछ भी नहीं बचा। इस घटना में लगभग दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago