Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में “व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)” कार्यक्रम के अन्तर्गत जिन बूथों पर 50 से 60 प्रतिशत तक मतदान हुये थे उन बूथों के मतदाताओं को जागरुक किये जाने हेतु प्राथमिक विद्यालय की शिक्षकों, सी0डी0पी0ओ0, आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा द्वारा विकास खण्ड-बधौली के ग्राम जंगलकला, सांगट एवं सुरदहिया, विकास खण्ड-मेहदावल के ग्राम टिकरी, कुसौना कला एवं नोगो, विकास खण्ड-सांथा के ग्राम रमवापुर मिश्र एवं महदेवा नानकार, विकास खण्ड-बेलहरकला के ग्राम कोलकी चमरसन एवं देवलसा, विकास खण्ड-हेंसर बाजार के ग्राम मुनडेरा राय, संत कबीर नगर में क्षेत्रीय लोक संगीत के माध्यम से मतदाता जागरुकता सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया गया तथा ग्रामीणों को मतदान दिवस दिनांक 25 मई, 2024 को उनके मत के प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया तथा लोकतंत्र में उनकी सहभागिता के महत्व के बारे बताया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments