सत प्रतिशत मतदान स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान का नारा देकर मतदाताओं को किया जागरूक

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) श्री राम तीर्थ चौधरी पी जी कॉलेज के एनएसएस इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । महाविद्यालय के प्रशासक डॉक्टर एच डी वर्मा एवं प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।
रैली शिविर स्थल से रवाना होकर निकट गांव इमलिया पहुंची, इस दौरान स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने गांव के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया । स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव के लोगों को मतदान करने के लिय प्रेरित किया अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने जात, धर्म, लिंग से परे सच्चे एवं ईमानदार प्रतिनिधि को मत देने के लिए लोगों से अाग्रह किया । स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने गांव के लोगों को बताया कि आपका मत अमूल्य है इस अमूल्य मत को अमूल्य बनाए रखने के लिए आप सबको व समाज को सचेत रहना होगा साथ ही हर प्रकार के लालच से दूर रहना पड़ेगा । सत प्रतिशत मतदान करके अपने विकास कार्य करने वाले नेता का चुनाव करें।शिविर के दूसरे सत्र में श्रमदान हमारा कर्तव्य विषय पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामसरन सिंह ,व संजय यादव, ने किया । इस अवसर पर बच्छराज वर्मा, मंशाराम यादव, श्रीकांत विमल, मोहम्मद सैफ , मानबहादुर वर्मा, बीपी श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, माधवी सिंह, संदीप कुमार यादव, फातिमा खातून, दुर्गेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉक्टर रमाकांत वर्मा ने एनएसएस के बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिय प्रेरित किया।

rkp@newsdesk

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago