उतरौला ,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला में
छुट्टा सांड़ौं का आतंक अब बाजार की मुख्य सड़कों के साथ-साथ अतिसुरक्षित स्थानों पर भी बढ़ता जा रहा है। बाजार की सड़कों पर आए दिन इनकी धमाचौकड़ी से राहगीर व स्कूली बच्चे चोटिल होते रहते हैं। सरकारी दावों में छुट्टा पशुओं को गौशालाओं मे भेजने का भी दावा किया जाता है। इसी दावे की हकीकत बताने के लिए मवेशी तहसील के न्यायालय कक्षों में अपनी फरियाद लेकर आ रहे हैं। गुरुवार को तहसील के प्रवेश द्वार के साथ उपजिलाधिकारी के न्यायालय में घुसे सांडों ने यह साबित कर दिया कि मवेशियों को अभी भी सुरक्षित जगह की तलाश है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा का कहना है, कि समय-समय पर छुट्टा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाता है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…