सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। इन हादसों में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पहली घटना अस्पताल मोड़ के समीप हुई, जहां स्कूली वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नवानगर ब्लॉक अंतर्गत धोबहाहा गांव निवासी अब्दुल (18) पुत्र बबलू और कैश अहमद (17) पुत्र नौशाद के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से सिकंदरपुर बस स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन की ओर से नगरा मोड़ की तरफ तेज गति से आ रहे स्कूली वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अब्दुल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि कैश अहमद का उपचार सीएचसी में जारी है।
दूसरी दुर्घटना इसी मार्ग पर करमौता गांव के समीप हुई। यहां साइकिल से सिकंदरपुर की ओर जा रहे 65 वर्षीय प्रेमचंद वर्मा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिकंदरपुर–बेल्थरा मार्ग पर यातायात नियंत्रण को सख्त करने, गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…
ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…
जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…