राशन कार्ड धारकों को धोखा दे रहे कोटेदार

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बरहज तहसील में लगभग हर कोटेदार अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं । सरकारी योजनाओं का सही लाभ खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जारी पात्रों को नहीं मिल रहा है। कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड धारकों को धोखा देने का नया नया तरीका अपनाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार कोटेदार लोगों से तो पहले अंगूठे लगवा ले रहे हैं, लेकिन उनका राशन एक या दो दिनों बाद मिल रहा है। सरकार द्वारा दी गई मशीनों का उपयोग हो रहा है, लेकिन अंगूठा लगने पर राशन एक से दो दिन बाद क्यों दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि राशन तौल मशीन पर पहले से तौला गट्ठर रख कर अंगूठा लगवा लिया जाता है, उसके 2 दिन बाद लोगों को बुलाकर मनमाने तरीके से उन्हें कम राशन दिया जाता है। जबकि मशीन द्वारा तौला किया हुआ राशन न देकर अलग टीन डब्बों से नाप कर राशन दिया जाता है। उसका भी वजन राशन के साथ करके राशन दिया जाता है। राशन वजन से 1 या 2 किलो का होता है। इस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रों को नहीं मिल पाता है। कार्ड धारक घटतौली का हमेशा शिकार हो रहे हैं।वहीं राशन कार्ड धारकों में कुछ अपात्रों के राशन कार्ड अंत्योदय में है,और जो अंतोदय लायक है। उनके राशन कार्ड पात्र गृहस्थी में है। घाटोली का विरोध करने पर कोटेदार धमकी दे रहे हैं। कोटेदार कहते हैं राशन लेना है तो लो नहीं तो जाओ। उनकी पहुंच कहां तक है। यह कौन जानता है। उनका कहना है, कि जब राशन कम आ रहा है,तो हम अपने घर से दे क्या।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago