महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के लाल रघुबीर गुप्ता पुत्र नंदकिशोर गुप्ता सीआरपीएफ का प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गांव पहुंचे। जवान के स्वागत में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य अभिनंदन किया। पूरे गांव में गर्व और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
गांव की सड़कों पर स्वागत जुलूस निकाला गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी की आंखों में खुशी और गर्व झलक रहा था। ग्रामीणों ने रघुबीर को माल्यार्पण कर मिठाईयां खिलाईं और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रघुबीर गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की अपील की।
पिता नंदकिशोर गुप्ता ने भावुक होते हुए बताया कि रघुबीर बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रहा है। उसकी लगन और देशभक्ति की भावना ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
इस अवसर पर बड़े भाई राहुल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पुन्नवासी यादव, राकेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता सहित ग्राम सभा के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रघुबीर की उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। ग्रामवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव का यह सपूत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। गांव में देर तक जश्न और बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…