राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संत विनोबा पीoजीo कॉलेज देवरिया, का सप्त दिवसीय संयुक्त विशिष्ट शिविर का तीसरा दिन सोमवार को लक्ष्य गीत और संकल्प गीत के साथ प्रारम्भ हुआ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय औरा-चोरी में स्वच्छता अभियान चलाया और सड़क-सुरक्षा-जागरूकता रैली निकाली। रैली में लोगों ने ग्रामीणों को सड़क के नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया, सड़क दुर्घटना से हो रहे हानि और लाभ को बताया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों, सेविकाओं ने स्लोगन और नारे लगाए, जिससे सड़क नियमों के प्रति जागरूकता को और बल मिल सके।
शिविर में कुछ छात्राओं ने व्यावहारिक जीवन के बारे में अपने अनुभव को शेयर किया । रश्मि मद्धेशिया ने महिला और पुरुष लड़का और लड़कियों के बीच हो रहे स्वास्थ्य और पोषण के भेदभाव की चर्चा की। आदर्शी तिवारी ने धार्मिक कर्मकांड के बारे में बताएं और कहा, सनातन संस्कृति को कायम रखने के लिए हम सभी को योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त शिवांगी रश्मि मिश्रा आदि स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
आज के बौद्धिक सत्र में साइबर सुरक्षा पर शुभम त्रिपाठी ने अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। इन्होंने स्वयंसेवकों को इंटरनेट सुरक्षा और मोबाइल डाटा सुरक्षा के लिए तमाम तकनीकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि साइबर अटैक मालवेयर फेसिंग , मैन इन दी मिडिल अटैक, एसक्यूएल इंजेक्शन आदि के रूप में पाया जाता है । शुभम त्रिपाठी ने बताया कि साइबर हमले हमारे लिए आर्थिक लेनदेन और विभिन्न स्थानों पर दंगे भड़काने आदि के रूप में उपयोग किया जा रहा है। आप सभी स्वयंसेवकों को इस फेक वीडियो से बचने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि अपना ओटीपी किसी से शेयर ना करें, सरकारी पासवर्ड की पहचान करें, अपने फेसबुक पर पासवर्ड लगाएं, एटीएम के पीछे तीन अंक के कोड को शेयर ना करें, सरकारी नौकरी अथवा प्राइवेट नौकरी के लिए दिए गए साइटों का सोच समझ कर के ही इस्तेमाल करें ,फेसबुक पर सावधानी बरतें। वाईफाई से अपना मोबाइल अनावश्यक रूप से ना जोड़ें, पुरानी मोबाइल को बेचने से पहले या किसी को देने से पहले गूगल ड्राइव में पड़े अपने पुराने डाटा को खत्म कर दें ।
शुभम त्रिपाठी ने साइबर सुरक्षा के बारे में बताएं कि हमें क्लाउड सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, डेटा सुरक्षा ,पासवर्ड सुरक्षा आदि को सुरक्षित करना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंद्रेश बारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद और पाश्चात्य संस्कृति के तत्वों को जोड़कर नवीन मानवतावादी मूल्य की संरचना पर बल दिया।
डॉक्टर कृष्ण मुरारी गुप्त ने कहा कि स्वयंसेवकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए, बिजली बचाना, पानी बचाना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा आदि के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में अंबुज यादव अनिल यादव तेज प्रताप आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फर्जी आधार से लोन दिलाने वाला 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी ज्ञान का कर रहा था दुरुपयोग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध और धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए चलाए…

7 minutes ago

बिना अनुमति जुलूस: निषाद पार्टी के कार्यक्रम से यातायात बाधित प्रशासन पर उठे सवाल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेहदावल थाना क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाले…

2 hours ago

जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू, सैकड़ों प्रगणक हुए शामिल

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)भारत की जनगणना 2027 को सफल और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

दिशा बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनहित…

3 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त, अनुपस्थित कर्मियों का मानदेय-वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। फार्मर रजिस्ट्री अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आलोक…

3 hours ago

राजा भाऊ भदाने को भ्रातृ शोक, भारत तिब्बत समन्वय संघ में शोक की लहर

धार/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत अंतर्गत धार जिले के निवासी…

3 hours ago