Categories: Uncategorized

विश्व हिंदू महासंघ नगर अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरित किया पका पकाया ताज़ा भोजन

उतरौला में बाढ़ के कहर के आगे सभी बेबश कांशीराम कालोनी हुआ पानी पानी

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा)उतरौला में बाढ़ के कहर के आगे सभी बेबश हैं। मंगलवार को उतरौला के मोहल्ला आर्य नगर स्थित कांशीराम कालोनी परिसर, ग्राउंड फ्लोर के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। मोहल्ला आर्य नगर के घोसीयाना व आस पास के घरों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। काशीराम कॉलोनी वासियों के लिए भोजन की भी समस्या आ गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां प्रशासन लोगों तक मदद पहुंचा रहा है, वहीं उतरौला के युवा समासेवी , विश्व हिंदू महासंघ नगर अध्यक्ष व भाजपा नेता रुपेश कुमार गुप्ता, अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति द्वारा लोगों की मदद करने में जुट गए हैं।
समाजसेवी रूपेश कुमार गुप्ता ने बाढ़ से घिरे काशीराम कालोनी वासियों में पका पकाया गर्म ताज़ा भोजन वितरित किया। वह अपने वाहन में भोजन लेकर कालोनी पहुंचे। और सभी को भोजन वितरित किया। रूपेश कुमार गुप्ता ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब तक लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं वह उनकी मदद करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से कुशलक्षेम जाना तथा इस विषम परिस्थितियों में धैर्य व साहस से काम लेने की बात कही।
रूपेश गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा सदस्यों के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को पका पकाया भोजन राहत सामग्री वितरित की जाती है
इस दौरान बंसी सैनी, विशाल गुप्ता, नगर राजेश सोनी, मदन सिंह, रवि गौतम, राज सोनी, उषा पांडे, पूजा गुप्ता , केवला देवी, उषा देवी, समेत विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह व ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार मौर्य ने मोटर बैट के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाया

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

10 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago