पति की लंबी आयु के लिएसुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l पयागपुर करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार करने का विधान है। इसलिए सुहागिन महिलाएं इस दिन सुहाग की चीजें किसी को भी न दें और न ही किसी से सिंदूर लेकर अपनी मांग में लगाएं। इससे आपका वैवाहिक जीवन कष्टों से भर जाएगा। और रिश्तों में दरार आने लगेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर इस दिन सुहाग की कोई वस्तु खराब हो जाए या टूट जाए, तो उसे फेंके नहीं बल्कि संभाल कर रख लें ।या फिर इसे बहते हुए जल में प्रवाहित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवाचौथ के दिन भूलकर भी सुहागिन महिलाएं सफेद रंग की चीजें यानि कि चावल, दही, दूध, सफेद रंग की मिठाई या फिर सफेद रंग का कपड़ा किसी को न दें। क्योंकि इस दिन इन चीजों का दान अशुभ माना गया है। आपको बता दें कि सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है। ऐसे में करवाचौथ पर इन चीजों का दान करने से आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। और दांपत्य जीवन इस दिन मिलने वाली खुशियों व आशीर्वाद से वंचित रह जाता है। इसी क्रम में पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र पहलवारा, सेमरियावां, बड़कागांव , पिपरा पदारथ, परसिया दपौली तथा नगर पंचायत पयागपुर में आज सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं जिससे उनका सुहाग बना रहे और उनका पति लंबे समय तक जीवित रहे | इस दिन सुहागिन औरतें पूरे श्रृंगार के साथ रात में चंद्रमा की उजियाले में चलनी के माध्यम से अपने पति का चेहरा देखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं | तत्पश्चात पति अपने हाथों से पत्नी को मीठा खिला कर जलपान कराकर व्रत को पूर्ण किया जाता है | इसलिए आज करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं सुबह से ही तैयारियां कर रही हैं |

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

4 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

16 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

17 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

18 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

18 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

19 hours ago